फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री का पेड़ पर चढ़ना हुआ सार्थक, गांव में मिलने लगा सिग्नल

Sat, 10 Jun 2017 09:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल का पेड़ पर चढ़कर मोबाइल पर बात करना गांववालों के लिए खुशखबरी लाया है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे बीकानेर के धौलिया गांव में बीएसएनएल का नेटवर्क पहुंच गया है।
विज्ञापन


वहीं गांव में टावर लगाने की तैयारी भी बीएसएनएल ने प्रारंभ कर दी है। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व इस गांव में आए केन्द्रीय मंत्री को मोबाइल पर बात करने के लिए सीढ़ी लगाकर पेड़ पर चढ़ना पड़ा था। जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और प्रधानमंत्री मोदी के डिजीटल इंडिया का खूब मजाक बना था।

मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने तीन माह के भीतर गांव में मोबाइल टावर किया था। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था करने के इंतजाम बीएसएनल अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद गांव में ना केवल टावर की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है अपितु धौलिया को मोबाइल नेटवर्क से भी जोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें