फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने पकड़ा संदिग्ध, मिले गेहूं के दाने और ये...

Mon, 10 Apr 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इंडो पाक बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
श्रीगंगानगर जिले में भारत—पाकिस्तान बॉर्डर की मजनू पेास्ट के पास तारबंदी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को बीएसएफ ने रविवार को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


अनूपगढ़ पुलिस के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने रविवार शाम बॉर्डर पर तारबन्दी के नजदीक आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास पाकिस्तानी मुद्रा 883 रुपए तथा गेहूं के दाने, एक बोतल, धारदार दाती, और उर्दू में लिखे विजिटिंग कार्ड बरामद हुए है। 

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार सुबह पाकिस्तान से फ्लैग मीटिंग की जिसमे पाकिस्तानी रेंजरों ने उसे अपना नागरिक मानने से इंकार कर दिया। जिस पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा अनूपगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के बाद उसे अनूपगढ़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के द्वारा संदिग्ध कड़ी पूछताछ की जाएगी और जॉइंट इंटेरोगेशन सेंटर को भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें