फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की चेन टूटी, पुलिस जुटी तलाश में

Tue, 30 May 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गोले में यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी की सोने की कीमती चेन टूट गई। कृपलानी ने इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी है। अब पुलिस इस चेन की तलाश में है।
विज्ञापन


एसएमएस में मंगलवार को ट्रोमा सेंटर से अस्पताल के बीच प्रस्तावित अंडरपास का शिलान्यास मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया। इस कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी, स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, जयपुर के एमपी रामचरण बोहरा और मेयर अशोक लाहोटी समेत कई नेता, अधिकारी और लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान श्रीचंद कृपलानी ने अपनी सोने की चेन सम्हाली तो वह गायब मिली। यह चेन कहीं गिरी है या फिर किसी ने तोड़ी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

शिलान्यास के दौरान की फोटो में भी उनके गले में चेन नजर नहीं आ रही है। समारोह के दौरान काफी भीड़भाड़ थी। सीएम राजे को देखने के लिए कुछ धक्का-मुक्की भी हुई। आशंका यह जताई जा रही है कि इस दौरान किसी ने उनकी चेन तोड़ ली। एक कयास ये भी है कि चैन का हुक सहीं ढंग से बंद नहीं होने से वे कहीं गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें