फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील की युवती ने जोधपुर में लिए सात फेरे, जानिए क्यों

Sat, 10 Jun 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नीतेश और हेलोइसा
विज्ञापन
जोधुपर में एक बार फिर एक विदेशी युवती द्वारा देशी युवक से शादी करने का मामला सामने आया है। ब्राजील की रहने वाली हेलोइसा ने जोधपुर के इंजीनियर नीतेश के साथ सात फेरे लिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले ब्राजील की आर्किटेक्ट हेलोइसा की मुलाकात फेसबुक के जरिये इंजीनियर नीतेश जैन से हुई। नीतेश जोधपुर के चौपासनी का रहने वाला है। फेसबुक पर मुलाकात के बाद दोनों की चेटिंग के जरिये बातें होने लगी और दोनों एक-दूसरे से लगाव महसूस करने लगे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसी दौरान हेलोइसा जोधपुर पहुंची और नीतेश के परिजनों से मिली। यहां उसकी हिंदु रीति-रिवाज से शादी करने की इच्छा जानकर नीतेश के परिजनों ने भी शादी के लिए हामी भर दी।

ये सुनकर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन अब भी मुश्किलें कम नहीं थी। कानूनी अड़चनों के चलते हेलोइसा और नीतेश ने आर्य समाज में शादी करने का मानस बनाया। इसके बाद तीन दिन पहले ही दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।
विज्ञापन


हिंदु रीति-रिवाज से हुई इस शादी में सादगी का भी भरपूर समावेश देखने को मिला। दोनों परिवारों के कुछ लोगों के साथ खास मित्र ही इस शादी में शामिल हुए। शादी के बाद अब दोनों दूल्हा-दुल्हन खुश हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें