फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF की हौंसला अफजाई के लिए हॉफ मैराथन, जवानों के साथ दौडेंगे शहरवासी

Wed, 11 Oct 2017 04:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
बॉर्डर पर BSF - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बीएसएफ की ओर से 22 अक्टूबर को सीमा सुरक्षा बल हॉफ मैराथन, 2017 का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीमा सुरक्षा बल के प्रहरियों का मनोबल बढ़ाने के लिए शहरवासी भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


BSF राजस्थान फ्रंटियर के निदेशक अनिल पालीवाल ने बताया कि 22 अक्टूबर को देश भर में बीएसएफ हॉफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जोधपुर में आयोजित इस दौड़ में शामिल होने के लिए शहर की जनता, समाजसेवी संस्थाओं, कॉलेज व स्कूलों से अपील की गई है। 

पालीवाल के अनुसार, पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर देश के लगभग 6023 किलोमीटर लंबी सीमा क्षेत्र में बीएसएफ दिन रात देश की रक्षा करती है। देश की रक्षा करते हुए बीएसएफ के अब तक 1850 से अधिक जवान अपना बलिदान दे चुके हैं। पालीवाल ने कहा की इस दौड़ के साथ देश का हर नागरिक बीएसएफ जवानों के लिए अपनी ओर से सहयोग कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें