नाले में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद हर कोई इसे जन्म देनी वाली मां को कोस रहा था कि आखिर, नवरात्र में जहां एक ओर देवी मां की पूजा हो रही है और दूसरी तरफ देवी के रूप कन्या को बोझ मानकर इस तरह फेंका जा रहा है।
झीलों की नगरी उदयपुर शहर के मल्लातलाई क्षेत्र की 80 फीड रोड के पास नाले में नजवात की लाश पड़ी होने की सूचना आज अंबामाता थाना पुलिस को मिली। पुलिस वहां पहुंची तो नाले में नवजात कन्या का शव पड़ा था। यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
फिलहाल सामने आया है कि इसका जन्म चार-पांच दिन पहले हुआ और अज्ञात महिला जन्म देने के बाद इसे यहां फेंक गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसका जनाना अस्पताल की नर्सरी में पोस्टमार्टम कराया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कन्या मृत जन्मी है या फिर इसकी मौत यहां फेंकने के बाद हुई है।