फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की मस्ती में लापरवाही ने पहुंचाया अस्पताल

Tue, 14 Mar 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
धुलंडी के दिन रंगों की मस्ती कई लोगों पर भारी पड़ गई। सड़क पर वाहन चलाने में बरती लापरवाही ने इन्हें अस्पताल पहुंचा दिया। राजधानी जयपुर में 300 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचे है। 
विज्ञापन


धुलण्डी के दिन रविवार को सड़कों पर कई लोग होली के धमाल में इस कदर लापरवाह हो गए कि उनकी जान पर बन आई। तेज गति से वाहन चलाते हुए टक्कर मारने, वाहन फिसलने जैसे कई मामले सामने आए। इस तरह की दुघर्टनाओं में 300 से अधिक लोग घायल हुए है। जिनका सवाई मानसिंह अस्पताल और शहर के दूसरे अस्पतालों में इलाज किया गया। 

सबसे ज्यादा मामले शराब पीकर वाहन चलाने के सामने आए। ऐसे कई मामलों में पुलिस ने दूसरों की जान को खतरे में डालने का आरोपी मानते हुए वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए और कुछ लोगों की गाड़ियां तक सीज की गई। जयपुर ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी हैदर अली जैदी ने धुलंडी पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त जाप्ता भी तैनात किया था। थाना पुलिस और चेतक भी गश्त करती रही लेकिन, इसके बावजूद इस तरह के घटनाएं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें