फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी पहल...देखिए कैसे ब्लाइंड वॉक ने खोली लोगों की आंखें

Thu, 07 Sep 2017 06:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर में ब्लाइंड वॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेत्रहीनों की परेशानी को महसूस करने के लिए एक अनोखा आयोजन हुआ। जिसने भी ये आयोजन देखा दंग रह गया।
विज्ञापन


राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांध नेत्रहीनों की परेशानी महसूस की और रैली निकाली। नगर निगम मुख्यालय से महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने अंधत्व निवारण जनजागृति दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस ब्लाइंड फोल्ड वॉक के दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांध रखी थी, ताकि अंधत्व को महसूस किया जा सके। यह रैली आंखों पर पट्टी बांधे हुए रामबाग सर्किल पहुंची और अमर जवान ज्योति वाले गेट से एसएमएस स्टेडियम के एथलेटिक ट्रैक पर पहुंची। वहां पर दृष्टिबाधित बच्चों की दौड़ आयोजित की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये रहे मौजूद

जयपुर में ब्लाइंड वॉक - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में महापौर ने भी हरी झंडी दिखाने के दौरान अंधत्व को महसूस करने के लिए अपनी आंखों पर भी हरी पट्टी बांधी।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सक्षम संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर प्रान्त प्रचारक निम्बाराम, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में स्वास्थ्य कल्याण ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एसएस अग्रवाल, संरक्षक व पीएनबी बैंक मुख्य प्रबंधक दिनेश गुर्जर, सक्षम के प्रांत अध्यक्ष सीए अभिषेक सिंघवी, काम्बा संरक्षक डॉ. आईडी गुप्ता एवं सक्षम संस्था के अन्य पदाधिकारी व वॉलेंटियर्स उपस्थित रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें