फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में फिर हुआ ब्लास्ट, जिंदा जली खेत में काम कर रही महिला

Sat, 25 Nov 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाओं पर अभी लगाम नहीं लग पा रही है। आज भी एक ऐसे ही मामले में महिला की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के बाड़मेर की है। यहां के सिवाना क्षेत्र के पादरू कस्बे के पाऊ के समीप सुथारों की ढ़ाणी में आज दोपहर बिजली का ट्रांसफार्मर सुलग उठा। जानकारी के अनुसार एक महिला कोकु देवी खेत में लगे ट्रांसफार्मर के निकट काम कर रहीं थी, तभी अचानक ट्रांसफार्मर में हुए विस्फोट की चपेट में आ गई। ट्रांसफार्मर का करंट खेत की बाड़बंदी मे फैल गया और बाड़ मे भी आग लग गई। इसके चलते कोकु देवी की जिंदा जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन सहित सिवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी मे रखवाया है।

गौरतलब है कि जयपुर जिले में दिल्ली हाइवे स्थित शाहपुरा थाना इलाके के एक गांव में भी पिछले माह ट्रांसफार्मर विस्फोट में करीब 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें