फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 वर्षीय छात्रा पैसे देने में हुई नाकाम तो ब्लैकमेलर ने किया यह हाल,,,

Wed, 06 Sep 2017 01:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फोटो और वीडियो कई बार किसी की जिंदगी को उजाड़ कर रख देते हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हुआ भोपाल की रहने वाली एक नाबालिग के साथ। पीड़िता का कसूर सिर्फ इतना रहा कि उसने राजस्थान के नवलगढ़ में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक के साथ फेसबुक पर दोस्ती कर ली।

दोस्ती इतनी गहरी हुई कि युवक ने पीड़िता के व्हाट्स अप और अन्य पर्सनल सोशल अकाउंट तक पहुंच बना ली।

इसके बाद वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा कि यदि उसने उसे बीस हजार रुपए नहीं दिए तो वह वीडियो और फोटो को वायरल कर देगा।

लेकिन जब पीड़िता पैसे देने में नाकामयाब रही तो आरोपी ने कई सोशल प्लेटफॉर्म पर यह फोटो व वीडियो वायरल भी कर दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

नवलगढ़ से धरा आरोपी युवक को

फाइल फोटो।
 इसके बाद पीड़ता के परिजनों की ओर से इस सबंध में भोपाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम अमित कुमार है और उसने पीड़िता के साथ एक फेक नाम विवान चौधरी के साथ फेसबुक पर दोस्ती की थी।

पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम टीम ने राजस्थान के नवलगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी अमित ने कही अन्य लड़कियों को भी तो अपना शिकार नहीं बनाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें