फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन कभी सिग्नल नहीं देता कि मैं यहां छिपा हूं-सुरेश प्रभु

Wed, 08 Nov 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
suresh prabhu - फोटो : File
विज्ञापन
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि काला धन कभी सिग्नल नहीं देता कि मैं यहां छिपा हूं। उसे बाहर लाने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ते है। नोटबंदी के बाद भारी मात्रा में काला धन बाहर निकला है। 
विज्ञापन

 
कालाधन विरोध दिवस के मौके पर जयपुर में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रभु ने कहा कि नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो फैसला लिया उसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। सालभर में सरकार ने काले धन के खिलाफ अलग-अलग मोर्चों पर लड़ाई लड़ी और नोटबंदी उनमें से एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि विपक्षी इस मामले में गलत ढंग से प्रचारित कर रहा है। नोटबंदी के कदम से नकली नोटों के प्रचलन पर रोक लगी है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

जैसे हाथ में बंदूक है, लेकिन उसे चलाया कभी नहीं

- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मनी लॉड्रिंग को लेकर कानून था, लेकिन वह अधूरा था। यह स्थिति ठीक वैसी ही थी जैसे हाथ में बंदूक है, लेकिन उसे चलाया कभी नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक सुधारों के लिए जो कदम उठाए हैं, जनता ने उनका समर्थन किया। हालांकि इस दौरान जनता को कुछ परेशानियां भी हुई। 

प्रभु ने कहा कि लड़ाई लड़ने के लिए हर किसी को कुछ तो कुछ योगदान देना पड़ाता है। इस दौरान उन्होंने नोटबंदी के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि इससे घर, खेत और अवैध रूप से छिपा धन बैंकों में पहुंचा। इससे लोन की ब्याज दरों में कमी आई। आगे और भी कमी आएगी। आतंकवाद पर लगाम लगा। फर्जी कंपनियां बंद होने से देश की आर्थिक स्थिति में सुधार आया। उन्होंने कहा कि डिजिटल इकोनॉमी से देश को फायदा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें