फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात और हिमाचल की जीत के बाद बीजेपी के मंत्री का दावा, यहां भी जीतेंगे उपचुनाव

Mon, 18 Dec 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वासुदेव देवनानी
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश भाजपा में भी उत्साह की लहर है। अब सरकार के मंत्री ने उपचुनाव पर जीत का दावा किया है।
विज्ञापन


राजस्थान सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत राष्ट्रवाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मे की जीत है। यह जीत भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों की जीत है। गुजरात में छठी बार जनादेश देकर जनता ने दिखा दिया है कि वो विकास के साथ है। देवनानी ने कहा कि हम आगामी दिनों में अजमेर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव में भी भारी मतों से जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रवाद आम जनता की सोच के साथ चल रहा है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया उसे देखते हुए जनता ने फिर से हमें चुना। यह जीत का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवनानी ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति का सहारा लिया, इसलिए मतदाताओं ने उसे फिर से नकार दिया। देवनानी ने कहा कि आगामी अजमेर लोकसभा उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी इसी तरह जीत दर्ज करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें