फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BJP सांसद रंजीता कोली का भाई गिरफ्तार, जानलेवा हमले का आरोप

Wed, 17 Aug 2022 02:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

रक्षाबंधन के दिन पीड़ित से आरोपी ने मारपीट की थी। फिलहाल, पुलिस ने पर्चा बयान पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। काफिले की गाड़ी हटवाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद का भाई गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर से बीजेपी सांसद रंजीता कोली के भाई ओम प्रकाश कोली को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला वैर कस्बे का है.

 

बता दें, 11 अगस्त की रात को कस्बे के पुरोहित मोहल्ला में रहने वाले मुकेश शर्मा मंदिर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ गाड़ियां खड़ी थी, जिनसे रास्ता जाम था। जब मुकेश शर्मा ने गाड़ी हटाकर रास्ता साफ करने के लिए कहा तो सांसद के भाई ओम प्रकाश कोली ने उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित मुकेश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन

 

हमले में घायल पीड़ित मुकेश शर्मा ने सांसद के भाई ओमप्रकाश के खिलाफ वैर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता की तरफ से कहा गया, मैं मंदिर से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गाड़ी खड़ी हुई थी। जब गाड़ी हटाने के लिए कहा तो सांसद के भाई ने अपने लोगों के साथ मिलकर मुझ पर लाठियों से हमला बोल दिया था।


पुलिस क्या कह रही...

वैर थाना प्रभारी ने कहा, मुकेश शर्मा नामक व्यक्ति ने ओम प्रकाश कोली नामक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

वहीं, सांसद रंजीता कोली ने कहा कि मैं राजस्थान की कांग्रेस सरकार के गलत कामों के खिलाफ आवाज उठा रही हूं. इसलिए षडयंत्र पूर्वक झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

इधर, कहा जा रहा है कि यहां जाट समाज भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली से खफा हैं। उनका आरोप है कि केंद्र में बीजेपी की सरकार है, इसलिए स्थानीय सांसद दोनों जिले के जाटों को आरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार में पैरवी क्यों नहीं कर रही हैं? जबकि करौली धौलपुर से बीजेपी सांसद मनोज राजोरिया दोनों जिलों के जाटों को केंद्र में आरक्षण देने के लिए कई बार केंद्र सरकार में प्रयास कर चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें