प्रदेश में जल्द ही नई राजनीतिक ताकत वजूद में आएगी। इसके संकेत दीनदयाल वाहिनी के संयोजक और विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने दिए हैं।
घनश्याम तिवाड़ी ने आज अजीतगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। इससे पहले तिवाड़ी का जन क्रांति रथ आज अजीतगढ़ पहुंचा। तिवाड़ी के अजीतगढ़ पहुंचने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद तिवाड़ी अजमेरी गांव में आयोजित ब्राह्मण समाज के सामाजिक समरसता कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में तिवाड़ी ने कहा कि प्रदेश में नई क्रांति लाने के लिए यह रथयात्रा शुरू की गई है। इसके तहत वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दौरा कर रहे हैं। इसका मकसद दो प्रकार की क्रांति लाना है, पहली तो यह कि हम आर्थिक सामाजिक क्रांति लाना चाहते हैं और दूसरी यह कि आरक्षण सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय हो। उन्होंने कहा कि आगामी 10 नवम्बर तक प्रदेश में नई राजनीतिक क्रांति का उदय होगा।