इस पत्र में कार्मिक का नाम, उसका पद, विषय, विभाग में प्रथम नियुक्ति की तिथि, वर्तमान में पदस्थापन, जिला वांछित, विद्यालयों के नाम, कार्यकर्ता का नाम, कार्मिक से संबध जैसी कई जानकारियां मांगी गई है। तबादले को लेकर शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी से संपर्क कर सकते हैं।
शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी का इस संबंध में कहना है कि अभी तबादलों पर रोक है। ऐसे में हमने केवल सभी जनप्रतिनिधियों को यह पत्र लिखा है। जनसुनवाई के दौरान तबादलों की काफी अर्जियां आती हैं। उन्होनें कहा कि जैसे ही तबादलों से बैन हटेगा वैसे ही अन्य लोगों से भी अर्जियां मांग ली जाएंगी।