फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभारानी को जिताने के लिए भाजपा ने झौंकी ताकत

Wed, 15 Mar 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
धौलपुर विधानसभा सीट
विज्ञापन
नौ अप्रेल को धौलपुर विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में  भारतीय जनता पार्टी ने शोभारानी कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने बुधवार दोपहर को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर झालावाड़ सांसद दुष्यंंत सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद थे। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

 शोभारानी के नामांकन दाखिल करने से पूर्व भाजपा नेताओं की बैठक हुई।  

 इसके बाद कुशवाह के समर्थन में भाजपा के दिग्गजों ने एक जनसभा भी की। जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के साथ केबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, कालीचरण सर्राफ, यूनुस खान सहित क्षेत्रीय सांसद मनोज राजौरिया व सांसद दुष्यंत सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर परनामी ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने कभी विकास कार्य नहीं किए। यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है।

अल्पसंख्यक वोट पर नजर
धौलपुर विधानसभा में अल्पसंख्यक वोट करीब बीस हजार है। इसी को देखते हुए सरकार ने रातोंरात यहां से पूर्व विधायक रहे अब्दुल सगीर को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया है। उन्हें वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


विधायक पति को हो गई है जेल
गौरतलब है कि वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा के बी.एल.कुशवाह निर्वाचित हुए थे। चर्चित नरेश हत्याकांड में बी.एल. कुशवाह को आरोपी बनाया गया। पिछले साल आठ दिसंबर को धौलपुर की अपर सत्र एवं जिला अदालत ने कुशवाह को नरेश हत्याकांड में दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें