देश को तीन नासूरों से मुक्ति मिली है, भाजपा के सत्ता में आने के बाद। परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण। इन नासूरों को भाजपा ने उखाड़ा है। कांग्रेस का गठन आजादी के लिए हुआ था, इस पार्टी में सभी विचारधारा के लोग शामिल थे। इसकी स्थापना अंग्रेज ने की थी और गांधी जी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को बिखेर दो, जो आज कांग्रेस के लोग कर रहे हैं।
यह कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का। अमित शाह अपने तीन दिवसीय राजस्थान दौरे के दौरान आज जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित प्रबद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा समेत कुछ ही पार्टियां है जिनमें आंतरिक लोकतंत्र है।
इसका उदाहरण उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वयं को बताया। दोनों ने ही अपना सफर एक साधारण कार्यकर्ता से शुरू किया और अपनी मेहनत एवं तेजस्विता के बल पर इतने बड़े पदों पर पहुंचे।