फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Hitting: लेडी पायलट ने यूं बचाई 150 जानें,लैडिंग से पहले फ्लाइट में स्पार्किंग

Fri, 28 Jul 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जेट एयरवेज की फ्लाइट के रनवे पर उतरने से कुछ मिनट पहले इसके इंजन से तीन पक्षी टकराए और उसमें स्पार्किंग शुरू हो गई।। इससे एयरपोर्ट और फ्लाइट में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जोधपुर एयरपोर्ट पर आज दोपहर में जेट एयरवेज की फ्लाइट 9w412 उतरनी थी। उसकी रनवे पर लैडिंग होने वाली थी, तभी आसमान में उसके इंजन से अचानक तीन पक्षी टकरा गए।  इसके इंजन में आग लग गई और चिंगारियां निकलने लगी। इसे महिला पायलट परीणिती ठक्कर उड़ा रही थी। पायलट परीणिती  ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को रनवे पर उतारने की बजाय हवा में वापस उड़ा लिया और एयरपोर्ट प्रशासन को स्थिति की जानकारी दी। पायलट ने करीब 15 मिनट तक फ्लाइट को एयरपोर्ट के उपर रखा। 

बाद में जब चिंगारी निकालना बंद हो गई तब बाद पायलट ने इसे रनवे पर सुरक्षित उतार लिया। इस फ्लाइट में 150 लोग थें जो मुंबई से आ रहे थे। सभी यात्री सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसे फूल गई जब...

- फोटो : DEMO PHOTO
जेट एयरवेज की फ्लाइट 9w412 जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। अचानक यह डगमगाने लगी। इसके इंजन से चिंगारी निकलने लगी। ये देख पायलट सकते में आ गया। पायलट ने इसकी जानकारी एयरपोर्ट को दी और फ्लाइट को रनवे पर नहीं उतारने का फैसला लिया और इसे वापस उपर की ओर उड़ा लिया। 

इधर, एयरपोर्ट प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकल को रनवे के पास भेज दी। जब ये फ्लाइट रनवे पर उतरी तो सबसे पहले यात्रियों को बाहर निकाला गया। यात्रियों के सुरक्षित बाहर आने तक वहां मौजूद यात्रियों के परिजनों और एयरपोर्ट स्टाफ की सांसे फूली रही। सब कुछ सामान्य होने के बाद राहत की सांस ली।

एयरपोर्ट अथॉरिटी इस घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अधिकांश यात्रियों को जोधपुर ही उतरना था। प्रारंभिक जांच में ये मामला बर्ड हिट का सामने आया है। उतरने से कुछ देर पहले पक्षी विमान के इंजन से टकराया और उसमें धुआं निकलने लग गया, लेकिन गनीमत रही कि यह आग ज्यादा फैली नहीं और अपने आप बुझ गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें