फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसजी कमांडो ने रैली से दिया आतंकवाद के खात्मे का संदेश

Sat, 09 Sep 2017 03:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा प्रहरी यानी एनएसजी कमांडो की आॅल इंडिया मोटरसाईकिल एक्सपीडिशन रैली अजमेर पहुंची। यहां पहुंचने पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने कमांडो का स्वागत किया। रैली का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद का खात्मा है।
विज्ञापन


एनएसजी कमाण्डो की ओर से आॅल इंडिया मोटरसाईकिल एक्सपीडिशन रैली निकाली जा रही है। रैली का प्रतिनिधित्व कर रहे डिप्टी कमाण्डेंट अतुल कुमार और रोहित चौधरी ने बताया कि रैली देश के विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी। रैली 40 दिन में कुल 7000 किलोमीटर का सफर तय करेगी।  इस सफर के दौरान फाईट अगेनस्ट टेरर का संदेश दिया जाएगा। उनका उद्देश्य है कि देश से आतंकवाद का खात्मा हो। यह तभी संभव है जब आंतरिक सुरक्षा मजबूत होगी और हर व्यक्ति जागरूक हो। जिला एवं सेशन न्यायाधीश विष्णुदत्त शर्मा ने कमांडो को इस रैली के जरिए देश को संदेश देने के लिए आभार जताया। साथ ही, उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति और संदिग्ध लगने वाले व्यक्ति की हरकतों के बारे में तुरंत पुलिस को बताने की अपील भी की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें