फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंवरी हत्याकांडः जेल जाते वक्त मुख्य आरोपी इंद्रा बोली - जिंदा है भंवरी!

Sat, 10 Jun 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहुचर्चित भंवरी देवी हत्याकांड मामले में अदालत से जेल जाते समय मुख्य आरोपी इंद्रा विश्नोई ने मीडियाकर्मियों से कहा कि भंवरी जिंदा है।
विज्ञापन


जोधपुर के बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण व हत्या मामले में साढ़े पांच साल से फरार मास्टर माइंड इंद्रा विश्नोई की रिमांड अवधि होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने आरोपी इंद्रा विश्नोई को जेल भेजने के आदेश दिए। इधर कोर्ट से बाहर इंद्रा से मीडियाकर्मियों के सवाल पर बोलते हुए इंद्रा ने कहा कि हां, अभी भंवरी जिन्दा है। इंद्रा की इस बात से एकबारगी सीबीआई के अधिकारी और कोर्ट के बाहर जमा लोग भी चौंक गए और ठहाका लगाने लगे। हालांकि सीबीआई या पुलिस ने इंद्रा के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की।

जानकार सूत्रों के मुताबिक इंद्रा का इस तरह का बयान सीबीआई जांच को गुमराह करने के लिए दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले इंद्रा के वकीलों ने कोर्ट को बताया था कि इंद्रा मानसिक रुप से बीमार है इसपर कोर्ट ने कहा था कि इंद्रा यदि बीमार है तो 5 साल तक उसने सरेंडर क्यों नहीं किया।
विज्ञापन


दरअसल साढ़े पांच साल से फरार चल रही मास्ट माइंड इन्द्रा विश्नोई को दो जून को राजस्थान एटीएस ने एमपी के देवास से गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई को सुपुर्द किया था।

पूर्व मंत्री के परिवार से तीन लोग जेल में

इंद्रा विश्नोई के जेल जाने के साथ ही अब पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामसिंह विश्नोई के परिवार के तीन सदस्य अब भंवरी मामले में जेल में बंद हो गए है। इंद्रा से पहले से ही इस मामले में लूनी के विधायक मलखानसिंह और परसराम विश्नोई जेल में बंद है। 
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश से कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया जेल

कोर्ट द्वारा इन्द्रा के जेल भेजने के आदेश के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच इंद्रा को जोधपुर के केन्द्रीय कारागृह पहुंचाया। यहां पुलिस अधिकारियों ने इन्द्रा को जेल अधिकारियों को सुपुर्द किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें