फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणथम्भौर के कुछ टाइगर को मिलेगा नया घर, कुनबा बढ़ना है कारण

Sat, 10 Jun 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व हाल ही में टी-79 बाघिन का शावक कैमरे में कैप्चर हुआ है। जिसके बाद रिजर्व में कुल बाघों की संख्या 62 से अधिक हो गई है। वहीं रिजर्व में शावकों की संख्या 16 के करीब है।
विज्ञापन


यहां बढ़े बाघों के कुनबे के बाद वन विभाग यहां से एक बाघ-बाघिन को कोटा के मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व भेजेगा। जबकि एक बाघ को इस साल के अंत तक सरिस्का टाइगर रिजर्व में भी भेजना की विभाग की योजना है। गौरतलब है मुकंदरा टाइगर हिल रिजर्व कोटा सहित झालावाड़, बूंदी व चित्तौड़गढ़ तक फैला हुआ है। मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व करीब 760 वर्ग किमी में फैला हुआ है। वर्तमान में इसमें कोई भी बाघ नहीं है। लेकिन इस रिजर्व को रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के विस्तृत क्षेत्र के तौर पर माना जाता है।

वन विभाग के अनुसार दिसंबर 2017 तक इसमें बाघ शिफ्ट करने की योजना है। विभाग के अनुसार मुकंदरा हिल्स में टाइगर शिफ्ट करने के लिए सरकारी मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में रणथम्भौर व सरिस्का टाइगर रिजर्व में निरंतर बाघों की संख्या बढ़ रही है। जिसे वन्य जीव विशेषज्ञ वन संपदा के लिए अच्छा संकेत मान रहें है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें