राजस्थान की राजनीति में भूचाल लाने वाली बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी के अपहरण व हत्या के मामले में पिछले छह माह से सुनवाई आगे नही बढ़ पा रही है। मामले में जब से फरार आरोपी इन्द्रा विश्नोई की गिरफ्तारी हुई तब से लेकर आज तक केवल एक गवाह के ही बयान दर्ज हो पाए हैं । सीबीआई की ओर से पेश किए गए पूरक आरोप पत्र पर चार्ज बहस पर आदेश को लेकर प्रतीक्षा की जा रही है।
20 नवम्बर को चार्ज बहस पर आदेश सुरक्षित रखा गया था लेकिन अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक दृष्टान्त पेश नही किये गए जिसके चलते आज भी आदेश नही हो पाया । ऐसे में अब मामले की अगली सुनवाई छह दिसंबर को रखी गई है। आज सुनवाई के दौरान पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा,पूर्व विधायक मलखानसिंह,आरोपी परसराम को छोड़कर सभी आरोपियों को पेश किया गया था।