फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंवरी देवी हत्याकांड: इंद्रा पर से हटाई ST/SC की धाराएं, अब इन धाराओं में चलेगा मुकदमा

Wed, 06 Dec 2017 09:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण और हत्या के मामले में अनुसूचित जाति जनजाति अदालत ने आरोपी इन्द्रा विश्नोई पर से एससी एसटी की धाराएं हटा दी। उस पर अब केवल अपहरण तथा हत्या की धाराओं में चार्ज फ्रेम किया है।
विज्ञापन



इन्द्रा विश्नोई के खिलाफ सीबीआई की ओर से पेश की गई चौथी पूरक चार्ज शीट अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में पेश की थी। सीबीआई की चार्जशीट में एससी एसटी एक्ट की कोई धारा नही लगाई गई थी। इस चार्जशीट में आईपीसी के अपराध में आरोपी बनाया गया था। 

सीबीआई की चार्जशीट में इन्द्रा विश्नोई के खिलाफ प्रस्तुत चार्जशीट में 120 बी सपठित धारा 364,302,201 आईपीसी की धाराएं आरोपित की गई थी। सीबीआई की चार्जशीट में चार गवाह और बनाए गए। इन्द्रा विश्नोई के खिलाफ अब मामले में चार्ज फ्रेम हो गए हैं उसके खिलाफ 120बी सहपठित धारा 364,302,201 भारतीय दंड संहितामें मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन



इस मामले की ट्रायल भी अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में ही चलेगी। अब 18 दिसम्बर को गवाही होगी। आज सुनवाई के दौरान सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक एजाज अहमद मौजूद रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें