अस्पताल में भर्ती मरीज, जिसके दिल बायीं ओर है
- फोटो : amar ujala
अगर कोई कहे कि उसका दिल बायीं ओर नहीं, दायीं और धड़कता है तो किसी को भी विश्वास नहीं होगा। तभी तो डॉक्टर साहब भी चौंक गए।
जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उत्तर प्रदेश से इलाज के लिए आए 65 वर्षीय बुजुर्ग के शरीर में दिल ही नहीं, पूरे शरीर का सिस्टम ही दायीं ओर है। जब डॉक्टरों ने इस मरीज का सोनाग्राफी और एक्स—रे कराया तो यह चौंकाने वाली बात सामने आई। इस मरीज को पित्त की थैली में पथरी होने पर यहां इलाज के लिए लाया गया था। सर्जरी विभाग के डॉ. अजय मालवीय, डॉ. सूरसिंह सिसोदिया ने बताया कि इस मरीज के दिल, लिवर, गाल ब्लैडर और तिल्ली भी दायीं ओर ही मिले। दूसरे शब्दों में कहे तो शरीर में पूरा सिस्टम ही उल्टा है।
इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा 10 हजार में से एक व्यक्ति में जन्मजात हो सकता है। इससे उस व्यक्ति को कोई समस्या भी नहीं होती है। डॉ. अजय मालवीय बताते हैं कि सिस्टम अपोजिट साइड होने के कारण मरीज के आॅपरेशन में करीब 50 मिनट अतिरिक्त लग गए। उनका कहना है कि अक्टूबर 2016 में भी जोधपुर में एक महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिसका दिल दायीं ओर धड़कता था।
उधर, परिजनों ने बताया कि जवानी में पहलवानी करने वाले उनके पिता को आज तक कोई कोई दिक्कत या परेशानी नहीं हुई।