फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के साथ आई और युवक पर कर दिया हमला

Sat, 26 Aug 2017 02:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Bear
विज्ञापन
उदयपुर जिले के झाड़ोल उपखण्ड में स्थित वन्यजीव अभयारण्य फुलवारी की नाल से गुजर रहे युवक पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


युवक गुजरात की सीमा पर स्थित डैया गांव का निवासी है। घायल युवक को परिजन झाड़ोल के सीएचसी ले गए, लेकिन उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, पानरवा थानान्तर्गत डैया निवासी प्रभुलाल पुत्र मोतीलाल रेबारी वन्यजीव अभयारण्य फुलवारी की नाल के डैया-अम्बासा मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान घने जंगल में पहाड़ी क्षेत्र से एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ प्रभुलाल के सामने आ गई।

इससे पहले कि प्रभुलाल बचने के लिए संभलता, मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने प्रभुलाल का दायां हाथ अपने मुंह में दबा लिया, लेकिन प्रभुलाल उसे छुड़ाने में सफल रहा। इसके बाद भी मादा भालू ने प्रभुलाल पर हमला किया। जैसे-तैसे प्रभुलाल बचते हुए अम्बासा गांव की और भागा। गांव में पहुंचकर वह बेहोश हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभुलाल के परिजन अम्बासा पहुंचे और उसे चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें