बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि जब तक ललित मोदी नागौर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने रहेंगे, राजस्थान क्रिकेट से जुड़े रहेंगे तब तक आरसीए पर से बैन नहीं हटेगा। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि संभव है कि ललित मोदी खुद इस्तीफा दे दें। आखिर इन अटकलों पर विराम लग गया और ललित मोदी ने इस्तीफा दे दिया। अब बात यह है कि ये बैन लगा क्यों था।
आरसीए पर बैन की कहानी साल 2013 से शुरू हुई। उस समय बीसीसीआई ने ललित मोदी को अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के चलते आजीवन प्रतिबंधित कर दिया। मोदी पर आठ आरोप लगाए गए थे, जिनमें उन्हें दोषी माना गया। इसके बाद सर्वसम्मति से मोदी पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया।