फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकतों से बाज आए पाक, नहीं तो खानी पड़ेगी मुंह की - सोनाराम चौधरी

Tue, 13 Jun 2017 06:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कर्नल सोनाराम चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि यदि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में यूं ही गड़बड़ करता रहा और अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी। 
विज्ञापन


जैसलमेर में सांसद चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि हम तो महात्मा गांधी के 'अहिंसा परमोधर्म' के सिद्धांत पर विश्वास रखते हैं लेकिन पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में गड़बड़ कर रहा है। हम किसी भी सूरत में लड़ाई नहीं चाहते लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो बहुत जल्द उसे मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को हमारी ताकत का अहसास नहीं है। हमारी ताकत के आगे पाकिस्तान कुछ भी नहीं है। स्वर्णनगरी जैसलमेर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें