अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठिये को गिरफ्तार कर लिया। घुसपैठिया तारागढ़ पर खादिम की होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरगाह थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सीआईडी की ओर से तारागढ़ निवासी खादिम सैयद सबीतुराब के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि खादिम ने अपनी होटल पर बांग्लादेशी घुसपैठिये को शरण दे रखी है। इस पर कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश के सेलपुर निवासी मेनुअल हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि खादिम की पूछताछ की जा रही है। मेनुअल हसन से गहनता से पूछताछ की जा रही है।