भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की।
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना सुबह 8.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 9.30 बजे जयपुर पहुंची और यहां से वहां से वे 10.30 बजे अजमेर के घूघरा हेलीपैड से पहुंची। सुबह 11 बजे उन्होंने दरगाह में जियारत की। सुरक्षा के मद्देनजर दरगाह परिसर को खाली करा लिया गया था। उन्होंने वहा अमन चैन की दुआ मांगी।
इससे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के रविवार को जयपुर पहुंचने पर उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने सांगानेर हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। शेखावत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री सांगानेर हवाई अड्डे से कुछ देर बाद भारतीय वायुसेना के हैलीकॉप्टर से अजमेर के लिए प्रस्थान कर गई। उद्योग मंत्री के साथ जयपुर महापौर अशोक लाहौटी, मुख्य सचिव ओ.पी. मीना, पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव पी.के. गोयल, पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल व जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन भी मौजूद थे। वे दिल्ली के लिए रवाना हो गई।