भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। त्योहार की धूम धाम के बीच एक जगह ऐसी थी कि जहां बहनें अपने भाइयों का मुंह मीठा करवाने पहुंची।
दरअसल, कोटा के करनी नगर आश्रम में भी वे बहनें अपने भाइयों के तिलक करने पहुंची जो शादी से पहले इसी आश्रम में पली। रक्षाबंधन और भाईदूज के पर्व पर यह बहनें अपने भाइयों से मिलने पहुंचती हैं।
आज भाईदूज पर भी बहनों ने आश्रम पहुंची और भाइयों के तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों का उपहार दिए। इन भाई-बहनों के लिए करनी नगर आश्रम में भी खास व्यवस्थाएं इस दिन की गई।