प्रदेशभर में स्वाइन फ्लू और डेंगू अपने पैर पसारता जा रहा है। इससे बचने के लिए लोगों ने नया रास्ता निकाल लिया है। इसके लिए यहां लोगों में होड़ भी मची है।
दरअसल, कोटा में औद्योगिक क्षेत्र के पांच वार्डों में बढ़ते स्वाइन फ्लू और डेंगू की रोकथाम में सरकारी तंत्र के भरोसे बैठने की बजाय लोगों ने अपने स्तर पर पहल की है। यहां लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अब स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आई हैं।
डीसीएम व्यापार संघ के दूकानदारों के सहयोग से दो हजार से अधिक लोगों को आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जा रहा है। वैध की मदद लेकर 21 जड़बूटियों को डालकर इस काढ़े को तैयार किया गया, जिससे स्वाइन फ्लू और डेंगू रोग से बचाव होगा।