फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला आॅस्ट्रेलियाई पर्यटक का शव

Sun, 20 Aug 2017 03:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया से भारत घूमने आए एक पर्यटक की लाश आज संदिग्ध परिस्थितियों में लेकसिटी उदयपुर में मिली।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यह लाश अंबामाता थाना इलाके में शिल्पग्राम के पास पड़ी हुई थी। मृतक की पहचान आस्ट्रेलिया निवासी माइकल जेम्स के रुप में हुई। माइकल जेम्स 28 जुलाई से यहां एक होटल में ठहरा हुआ था। 
विज्ञापन


उसके पास से मोबाइल खरीद का एक बिल भी मिला है। जिस पर शनिवार की तारीख अंकित है। शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। इसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस ने उसके परिजनों और आॅस्ट्रेलिया दूतावास को सूचना दे दी है तथा शव मुर्दाघर में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के आने पर उन्हें शव सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें