जम्मू और कश्मीर के पतों पर फर्जी हथियार और लाइसेंस की खरीद-फरोख्त में मार्बल मंडी के नामी-गिरामी लोगों का नाम सामने आने से यहां कारोबारियों में हडकम्प मच गया है।
विज्ञापन
मार्बल मंडी कहे जाने वाले राजस्थान के राजसमंद के कई नेता, व्यवसायी और बदमाश लोग एटीएस की नजर में हैं। बताया जा रहा है कि यहां के कई प्रभावशाली लोगों ने अवैध हथियार और फर्जी लाइसेंस बनाने वाली गैंग से हथियार और लाइसेंस लिए हैं।
अभी तक तीन लोगों के नाम और सामने आए हैं, उनमें एक राजनीतिक पार्टी का नेता है तो दो अन्य व्यवसायी हैं। इससे पहले नाथद्वारा के एक व्यक्ति का नाम भी सामने आया था। एटीएस ने उसे फर्जी दस्तावेज और अवैध हथियार के साथ पकड़ा है।