फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडुचेरी घटनाक्रम पर बोले गहलोत, सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा

Mon, 22 Feb 2021 03:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विज्ञापन

पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर सरकार गिराने के लिए अनैतिक तरीके अपनाने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सोमवार को कहा कि भाजपा इन तौर-तरीकों से लोकतंत्र की व्यवस्था को खत्म करना चाहती है।

विज्ञापन


गहलोत ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, 'पुडुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर भाजपा ने दिखाया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पहले उपराज्यपाल के जरिए शासन चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी।'



उन्होंने कहा, 'पहले कर्नाटक, फिर मध्यप्रदेश और अब पुडुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है। उन्होंने राजस्थान में भी सत्ता हथियाने का प्रयास किया था, जिसका यहां की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।'
विज्ञापन




गहलोत ने आगे कहा, 'भाजपा इन तौर तरीकों से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। लोग इनकी चालों को समझ चुके हैं। आने वाले चुनावों में पुडुचेरी की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।' बता दें कि केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी की सत्ता सोमवार को कांग्रेस के हाथ से चली गई।



राज्य में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी। कांग्रेस-डीएमके के गठबंधन की सरकार विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल तमिलसाईं सुंदरराजन को अपना और मंत्रियों का इस्तीफा सौंप दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें