फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही समर्थकों पर भड़के आसाराम...क्या हुआ ऐसा!

Mon, 03 Jul 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आसाराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी आसाराम आज अपने ही समर्थकों पर भड़क गए। कोर्ट से निकलते ही आसाराम अपने भक्तों पर बरस पड़े। उन्होंने भक्तों को जोधपुर नहीं आने की हिदायत तक दीं। वो बोले कि जोधपुर आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


आसाराम ने कहा कि भक्त जो सोशल साइट पर लिख रहे हैं सही नहीं है। जो सोशल साइट पर लिख रहे हैं कि अब पानी सिर से उपर हो गया और बापू के लिए हाथ पैर चलाओ। सही नहीं है। पहले वो लोग तो आए जो ऐसे मैसेज भेज रहे हैं।

उसने अपने समर्थकों से कहा कि जोधपुर आने की जरूरत नहीं है। ऐसा कुछ नहीं करें। आसाराम से इस तरह  की बात सुन एकबारगी को उसके समर्थक दंग रह गए।

वहीं आज मामले में बचाव पक्ष का गवाह विक्रांत के बयान पूरे हो गए। इसके बाद जब अभियोजन पक्ष ने अपनी जिरह शुरू की तो जिरह के दौरान कुछ सवालों को लेकर बचाव पक्ष ने एतराज जताते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया। जिस पर बचाव पक्ष व अभियोजन पक्ष की बहस पूरी होने के साथ आदेश के लिए कल रखा गया है। अब कल प्रार्थना पत्र आदेश होने के बाद ही विक्रांत से आगे की जिरह हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें