देश में अपने आप को कथित धर्म गुरू कहने वाले बाबा इन दिनों कई कड़वे सवालों का सामना कर रहे हैं। लेकिन उनके पास इन सवालों का जवाब नहीं है।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फंसे आसाराम के सामने भी एक एेसा ही सवाल खड़ा हो गया। आसाराम को जोधपुर की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। यहां मौजूद पत्रकारों ने उनसे उनका नाम फर्जी बाबाओं की लिस्ट में आने पर सवाल किया, तो वे चौंक गए।
यहीं नहीं कई बार प्रश्न करने के बाद भी उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और मुंह पर अंगुली रखकर चलते बने। गौरतलब है कि हाल ही में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद फर्जी बाबाओं की एक लिस्ट जारी की है।