फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम को आया गुस्सा, पुलिस को दिखाई आंख, जानिए क्यों...

Wed, 28 Jun 2017 03:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आसाराम - फोटो : file pic
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे आसाराम बुधवार को पुलिस पर नाराज हो गए। उनकी नाराजगी इस कदर थी कि वे पुलिसकर्मियों को आंख दिखाने से भी नहीं चूके।
विज्ञापन


दरअसल, जोधपुर कोर्ट से पेशी के बाद जब आसाराम को वापस ले जा रहे थे तो आसाराम ने मीडिया के सामने बोलना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस उनके समर्थकों को देखते हुए जल्द से जल्द आसाराम को गाड़ी में बिठाना चाह रही थी। पुलिस ने आसाराम को जल्द चलने के लिए बोल दिया। 

बस, फिर क्या था आसाराम पुलिस पर नाराज हो गए और कुछ पलों के लिए वही खड़े होकर पुलिस को आंख दिखाने लगे। आसाराम ने पुलिसकर्मियों को गाड़ी में चढ़ते हुए भी आंख दिखाई। हालांकि, बुधवार को भी आसाराम मामले में सु़नवाई नही हो पाई। मामले में बचाव पक्ष का गवाह विक्रांत कोर्ट नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आसाराम का सेवादार शिवा मीडिया के सामने आकर प्रधानमंत्री व आसाराम के साथ यूट्यूब पर चल रहे वीडियो को लेकर सवाल करने लगा। इस पर अधिकांश मीडियाकर्मियों ने शिवा को फटकार लगाकर भगा दिया है। बुधवार को भी पेशी के दौरान आसाराम समर्थकों से पुलिस परेशान नजर आई। यहां तक कि पुलिस को डंडे फटकारने पडे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें