सेना भर्ती रैली में शामिल होने आए युवक
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के सीकर जिला मुख्यालय स्थित जिला स्टेडियम में आज से सेना भर्ती रैली शुरू हुई। इस दौरान युवाओं में देश की रक्षा करने का उत्साह साफ नजर आया।
सीकर जिला स्टेडियम में सेना भर्ती रैली में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर प्रवेश दिया गया। यहां खास बात ये रही कि भर्ती रैली में अभ्यर्थियों की भीड़ से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए तहसीलवार भर्ती का आयोजन किया गया है। इसके तहत पहले दिन रामगढ़ शेखावाटी और लक्ष्मण्ागढ़ तहसील के अभ्यर्थियों को रैली में प्रवेश दिया गया और दौड़ आयोजित की गई। आज इस दौड़ में रामगढ़ शेखावाटी व लक्ष्मण्गढ तहसील के करीब 4884 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई।
इस दौरान कई अभ्यर्थियों की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। रैली में शनिवार को नीमकाथाना तहसील के अभ्यर्थियों के लिए दौड़ अयोजित की जाएगी।