प्रमोशन के लिए जयपुर आए श्रद्धा और अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला
एक्टर अर्जुन कपूर के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर शनिवार को अपनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का प्रमोशन के लिए जयपुर आई। प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने फिल्म का एक राज खोला कि फिल्म में श्रद्धा उनकी हाफ गर्लफ्रेंड क्यों हैं?
अर्जुन ने बताया कि हाफ गर्लफ्रेंड का मतलब है कि जो दोस्त भी नहीं और गर्लफ्रेंड भी नहीं। इन दोनों के बीच में रहने वाले रिश्ते को हाफ गर्लफ्रेंड कहा जा सकता है। जिंदगी में कई रिश्ते होते हैं जो इसी तरह के होते हैं। कहीं मिठास होती है तो कहीं कड़वाहट। फिल्म में भी कुछ इसी तरह के रिश्ते मेरे और श्रद्धा के बीच में नजर आएंगे। इधर, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का कहना है कि मेरे पापा ने मेरे करियर को लेकर मुझे एक ही टिप्स दिया है, लेकिन वह काफी अहम है। वे कहते हैं कि सक्सेस का कोई शॉर्ट कट नहीं होता, मेहनत से ही सफलता पाई जा सकती है।
श्रद्धा ने अपने पिता अभिनेता शक्ति कपूर का नाम लेते हुए कहा कि पाप कहते हैं कि जिंदगी में सफलता चाहिए तो केवल एक ही रास्ता है, वो है कड़ी मेहनत। श्रद्धा ने फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि यूं तो मुझे अर्जुन के साथ काम करना पसंद है। मैं उसे बचपन से जानती हूं, लेकिन निर्देशक मोहित का काम है ही कमाल का। वे जिन भी एक्टर्स के साथ काम करते हैं, उनके बीच कैमेस्ट्री बना देते हैं। उन्होंने आशिकी 2 में सिद्धार्थ के साथ और एक था विलेन में सिद्धार्थ के साथ मेरी वैसी ही कमाल की कैमेस्ट्री बना दी।