फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़कर मोदी के मंत्री ने अफसरों को किया फोन, वीडियो वायरल

Sun, 04 Jun 2017 09:12 PM IST
योगेश सैन/ अमर उजाला,जयपुर
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश में एक तरफ डिजिटल इंडिया पर जोर दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ गांवों में बिजली, मोबाइल नेटवर्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। आम आदमी का पाला इन समस्याओं से रोज पड़ता है। रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल इस समस्या से रूबरू हुए और वह भी अपने ही संसदीय इलाके में। 
विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल रविवार को बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ से करीब 12 किलोमीटर दूर धोलिया गांव के दौरे पर थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू कराया और आरोप लगाया कि अफसर सुनते नहीं है। 

मंत्री मेघवाल ने जब मौके से ही अफसरों को फोन लगाया तो फोन नहीं लगा। गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने के कारण उनकी अफसरों से बात नहीं हो पाई। गांव वालों ने बताया कि उनके साथ तो ऐसा रोज होता है। उन्होंने उपाय भी बताया। कहा पेड़ पर चढ़कर बात करोंगे तो अफसर का फोन लग जाएगा। 
विज्ञापन


दौड़भाग हुई और एक सीढ़ी का इंतजाम किया गया। पेड़ के सहारे सीढ़ी को लगा मंत्री मेघवाल उस पर चढ़े तब जाकर उनका सेलफोन मोबाइल नेटवर्क एरिया में आया। उन्होंने बात की और अफसरों को निर्देश दिए। उनका पेड़ पर चढ़कर बात करने का वीड़ियो बनाकर लोगों ने वायरल भी कर दिया। 

वैसे ये समस्या केवल यहां की नहीं है। राजस्थान के ऐसे कई गांव और इलाके जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलता। बीकानेर में ही ऐसे करीब दो दर्जन गांव एवं ढाणियां है। इसी भीलवाड़ा के बदनौर,भादसी और रतनपुरा के 12 गांव और करीब पन्द्रह ढाणियों में नेटवर्क की समस्या है। उदयपुर के आदिवासी इलाकों में भी इस तरह की समस्या से लोग जूझते है। ऐसे हालात में लोग पेड़ पर मोबाइल लटका देते हैं। जब घंटी बजती है, तो वे किसी कुर्सी या स्टूल पर खड़े होकर लटके हुए मोबाइल पर बात करते हैं। #WATCH Union MoS Finance Arjun Ram Meghwal climbs a ladder to talk on the phone in Rajasthan's Bikaner pic.twitter.com/S88cdZ5wzy — ANI (@ANI_news) June 4, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें