बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर ने बीएसएफ जवानों के साथ जमकर मस्ती की। उनकी फरमाइश पर गाने गाए और सेल्फी ली। उनके साथ जमकर डांस किया।
दरअसल, अर्जुन कपूर भारत-पाक सीमा पर सरहदी जिले जैसलमेर की यात्रा पर आए हुए है। वे दो दिन सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ रहेंगे। वे जब बीएसएफ जवानों के बीच पहुंचे तो उनका जमकर स्वागत किया गया।
अर्जुन कपूर ने भी बीएसएफ जवानों से रूबरू हुए और उनके जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि विपरित परिस्थितियों में 24 घंटे राष्ट्र की सुरक्षा में सीमा प्रहरी तैनात रहते हैं। आज सीमा प्रहरियों की बदौलत ही प्रत्येक राष्ट्रवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है।