फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर गैंगरेप:उन 23 दरिंदो ने महिला को कार में दिए थे ड्रग्स फिर किया रेप

Fri, 29 Sep 2017 10:36 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बीकानेर गैंगरेप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हाइवे पर दिल्ली की एक महिला को अकेली देखकर लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले 23 लोगों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर डाली। दिल्ली की एक महिला से बीकानेर में 23 लोगों के द्वारा रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद अब मामले की जांच में जुटी बीकानेर पुलिस ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया है कि जिन दो लोगों ने उसे अपनी कार में लिफ्ट दी थी उन्होनें रेप करने से पहले महिला को ड्रग्स भी दिए थे। दोनों कार सवारों ने महिला से दुष्कर्म करने के बाद अपने कुछ और दोस्तों को भी बुला लिया जिन्होनें बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कुल 23 लोगों ने एक सुनसान जगह पर बारी बारी से गैंगरेप किया है जिनमें से दो लोग महिला के पहचान के हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

अब तक 6 गिरफ्तार

डेमो इमेज - फोटो : SELF
पुलिस के अनुसार 28 वर्षीया पीड़िता दिल्ली की रहने वाली हैं जो खाटूश्याम मंदिर के पास स्थित अपनी एक जमीन के देखरेख के सिलसिले में बीकानेर पहुंची थी। लौटते वक्त हाइवे में एक कार रुकी और लिफ्ट देने के बहाने दो लोगों ने उसे जबरदस्ती बैठा लिया। इस मामले में अब तक कुल 6 लोगों को बीकानेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। नामजद 6 लोग बीकानेर के ही सुभाष,राजु राम,भंवरलाल,मनोज कुमार,जुगल और मदन शामिल हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें