फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मेले में 5 रुपए की किताब बांटकर चलाया जा रहा है 'लव जिहाद' के खिलाफ कैंपेन

Sun, 19 Nov 2017 12:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन
लोगों को लव जिहाद के साइड इफैक्टस बताने के लिए एक मेले में महज 5 रुपए की किताबें बेचकर लव जिहाद के खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन



जी हां, राजस्थान की राजधानी जयपुर में चल रहे हिंदू आध्यात्मिक मेले में विश्व हिंंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता हिंदू युवक युवतियों को 'लव जिहाद' पर लिखी गई एक किताब बांटकर जागरूक कथित तौर पर जागरुक कर रहे हैं।

इस किताब में हिंदू युवक युवतियों को लव जिहाद के जरिए मुस्लिमों द्वारा धर्म परिवर्तन कराए जाने की बातें बताई गई है। इस किताब में बॉलीवुड के कई सितारों का उदाहरण दिया गया है जिसमें करीना कपूर खान, आमिर खान की शादियां शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि इस मेले में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा फ्री में पर्चे बांटे गए हैं जिसमें करीना कपूर की एक तस्वीर को मॉर्फिंग के जरिए उसे आधा नकाब से ढका गया है और माथे पर बिंदी लगाई गई।

किताब में बच्चों के माता पिता से अपील की गई है कि वो अपने बच्चों की हरकतों पर ध्यान रखे और खासतौर पर हिंदूू युवतियों के माता पिता के लिए लिखा गया है कि वो अपनी बेटियों का ध्यान रखे कि वो किससे मिलती है,फोन पर किससे बातें करती है इत्यादि।
 
विज्ञापन

मुस्लमानों के लिए आतंंकी, देशद्रोही जैसे शब्दों का हुआ इस्तेमाल

demo image
5 रुपए की किताब में लव जिहाद के खिलाफ चलाए  जा रहे कैंपेन में हिंदू महिलाओं से मुसलमानों को देशद्रोही,आतंकवादी,पाकिस्तान समर्थक,तस्कर जैसे शब्दों से संबोधित करने की सलाह दी गई है।


हालां​कि इस मेले के आययोजकों ने इस बात से साफ इंकार करते हुए कहा है कि यहां इस तरह की कोई विवादित सामग्री नहीं बेची जा रही है। आयोजकों का  कहना है कि ये सिर्फ एक आध्यात्मिक मेला है जिसमें आध्यात्म से जुड़ी किताबें ही बेची जा रही है और लव जिहाद से जुड़ा किसी तरह का कोई साहित्य यहां उपलब्ध ही नहीं है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें