ब्लू व्हेल गेम में मिले टास्क को करने के प्रयास में घायल हुआ भारमल
- फोटो : Amar Ujala
बच्चों को अपने जाल में फंसाने के चलते दुनिया में आतंक का पर्याय बन चुके ब्लू व्हेल गेम ने इस बार एक पूर्व सैनिक को फंसा लिया। पूर्व सैनिक ने गेम में मिली टास्क को पूरा करने के लिए अपना प्राइवेट पार्ट काटने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते घरवालों को इसकी जानकारी हो गई जिससे पूर्व सैनिक की जान बच गई। अभी घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जोधपुर जिले के पुलिस थाना भोपालगढ़ के आरटीयां कलां ग्राम पंचायत निवासी पूर्व सैनिक ने ब्लू व्हेल गेम में फंसकर मंगलवार को अपनी जान तक की परवाह नहीं की। गनीमत ये रही कि पीड़ित के परिजनों ने उसे देख लिया और समय रहते जान बचाकर उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालगढ़ भर्ती करवाया गया जहां पूर्व सैनिक का डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया।