फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा: मृतकों के परिजनों को केंद्र देगा दो लाख और राज्य देगा एक लाख रुपए

Mon, 31 Jul 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रामदेवरा में भरा पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार ने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बाढ़ प्रभावित जालोर, सिरोही, पाली एवं बाड़मेर जिलों में आपदा प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाने की घोषणा की है। राजे ने इन क्षेत्रों में बाढ़ से मारे गये लोगों के परिजनों को 1-1 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 25 हजार और सामान्य घायलों को 10 हजार रुपए प्रति व्यक्ति सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। 

राजे ने सोमवार को जालोर एवं सिरोही सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक ली, जिसमें आपदा एवं राहत कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों जहां 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल खराबा हुआ है वहां गिरदावरी का कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मोदी ने ट्विट कर राहत पैकेज का ऐलान किया। इसके अनुसार बाढ़ में  मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें