फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपाल एनकाउंटर मामले में सीबीआई की जांच शुरू, तीन मामलों में केस भी दर्ज

Sun, 07 Jan 2018 12:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आनंदपाल सिंह।
विज्ञापन
कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के साल 2017 में हुए एनकाउंटर के मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने तीन मामले दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने गृह मंत्रालय को इस मामले की सीबीआई जांच के लिए लिखा था। इसके बाद शनिवार को सीबीआई ने तीन विभिन्न मामलों में केस दर्ज किए हैं। इनमें पहला मामला आनंदपाल के एनकाउंटर, दूसरा मामला सांवराद में सभा के दौरान के सुरेंद्र सिंह मौत और तीसरा मामला सांवराद में 13 जुलाई को हुए उपद्रव को लेकर राजपूत नेताओं पर दर्ज मामलों की जांच का है। 

हालांकि बड़ी बात यह है कि सीबीआई ने आनंदपाल के एनकाउंटर को फर्जी बताए जाने को लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। 
 
विज्ञापन

क्या है तीनों एफआईआर में

डेमो इमेज
जानकारी के अनुसार सीबीआई द्वारा दर्ज की गई तीन एफआईआर में सबसे पहले दंगा भड़काने,गैर कानूनी तरीके से भीड़ को जमा करने और अपहरण का प्रयास करने के आरोप में सीबीआई ने राजपूत नेताओं जिनमें सुखदेव सिंंह गोगामेड़ी,हनुमान सिंह खंगाता,महिपाल मकराना और आंनदपाल की बेटी चीनू और उनके वकील पर केस दर्ज किया है। इनके साथ साथ सीबीआई ने करीब 10 हजार से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 

इसके अलावा सीबीआई ने स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप के एसपी करण शर्मा द्वारा एनकाउंटर के  बाद रतनगढ़ थाने में गैंगस्टर आनंदपाल सिंह समेत 8 लोगों पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने और गैर कानूनी तरीके से एक अपराधी को छुपाने के मामले में दर्ज एफआईआर का मामला अपने यहां दर्ज किया है। 

तीसरे मामले में सीबीआई ने सांवराद में हुई हिंसा के दौरान मारे गए सुरेंन्द्र सिंह नामक एक शख्स के पिता द्वारा सांवराद पुलिस पर उसके बेटे की हत्या करने के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें