फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष की बेटी के अपहरण का प्रयास, आरोपी महिला वकील की पिटाई

Sun, 07 Jan 2018 12:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन

उदयपुर की एक महिला वकील पर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष की बेटी के अपहरण का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से नाराज अन्य वकीलों ने इस महिला की पिटाई तक कर दी।

विज्ञापन


घटना के अनुसार, उदयपुर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सहवृत्त सदस्य नहीं बनाए जाने से वकील संगीता अरोड़ा खासी नाराज बताई जा रही है। आरोप है कि इस नाराजगी के चलते कल देर शाम उसने अध्यक्ष की बेटी के अपहरण का प्रयास किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद खाना खा रही नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष रामकृपा शर्मा की छोटी बेटी को संगीता बहला-फुसलाकर अपनी कार में बिठाकर अदालत परिसर से बाहर निकल गई। 

इसकी सूचना होने पर वकीलों ने उसे बहाने से फोन कर वापस बुलाया। इस बीच मौका पाकर लड़की कार से बाहर आ गई। बच्ची ने घटना के बारे में बताया तो वहां मौजूद अन्य वकीलों ने संगीता अरोड़ा की बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर पिटाई कर दी और उसे कमरे में बंद कर दिया। उसकी कार में भी तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वकील ने ये कहा

अपहरण
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला वकील को हिरासत में लेकर कार जब्त करली। पुलिस ने कार में बैठे एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया और भोपालपुर थाने ले आई। इस दौरान पर पुलिस अधीक्षक हर्ष रत्नु, भोपालपुरा थानेदार चांदमल आदि भी पहुंच गए। दूसरी तरफ महिला वकील का कहना था कि लड़की बस के नीचे आने वाली थी, उसने उसे बचाया है।

थानेदार को भारी पड़ा वीडियो बनाना 

न्यायालय परिसर में दूर खड़े कानोड के थानेदार इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। वकीलों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाते हुए मोबाइल छीन लिया और फिर रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें