आनंदपाल एनकाउंटर की सीबीआई से जांच की मांग को लेकर अड़े आनंदपाल के परिजनों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है। फिलहाल रतनगढ़ मोर्चरी में आनंदपाल का शव रखवा दिया गया है।
पुलिस ने मोर्चरी डी—फ्रीज का इंतजाम कर लिया है। मोर्चरी पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शाम तक पुलिस और प्रशासन उसके परिजनों का इंतजार करते रहे। देर शाम तक वे नहीं आए तब जाकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इससे पहले आनंदपाल का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान उसके शरीर दो गोलियां निकली है, हालांकि पुलिस छह गोली लगने का दावा कर रही है। उसके शरीर के तीस एक्सरे लिए। डीएनए जांच के लिए सेम्पल भी लिए गए है।
उधर, परिजनों को शव लेने के लिए समझाइश के प्रयास पुलिस और प्रशासन कर रही है। फिलहाल आनंदपाल के परिजनों और रिश्तेदारों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। परिजन इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आनंदपाल की घेरकर हत्या की है। उसकी ओर से पहले फायर नहीं खोला गया था। पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए उस पर ताबड़तोड़ फायर कर मार डाला। परिजनों की दूसरी मांग आनंदपाल के दोनों भाइयों को भी अंतेष्टि के समय लाने की मांग की है। ये दोनों जेल में है।