करीब डेढ़ साल से फरारी काट रहा कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह जब जेल में था तो शाही लाइफ जीता था।
हाई सिक्युरिटी जेल अजमेर जब वह बंद था तो वहां उसका खासा रुतबा था। यहां तक कि उसे भगाने में जेल के डिप्टी से लेकर अन्य स्टाफ की भूमिका सामने आई है। वे उसकी डर के कारण या फिर पैसे के लालच में पूरी मदद करते थे। जेल में आनंदपाल की महिला सहयोगी अनुराधा समेत अन्य रिश्तेदार भी बराबर मिलते रहते थे।
जेल के सामने की दुकान से रोज सुबह पांच लीटर दूध और पांच लीटर छाछ तथा शाम को छह लीटर दूध उसके लिए जाता था। इसमें से ज्यादातर दूध—छाछ आनंदपाल के लिए था बाकि उसके सहयोगी पीते थे। इसके साथ ही उसे सूखे मेवे भी खाने को मिलते थे।
जांच में सामने आया है कि वह जेल में रह कर स्मार्ट फोन का उपयोग करता था। उसके फेसबुक अकाउंट पर उसकी जेल तस्वीरें काफी चर्चित रह चुकी है। ये सभी तस्वीरें जेल से पोस्ट हुई थी।
आनंदपाल डॉन दाऊद से बहुत इम्प्रेस था और वह उस पर लिखी हर किताब और आर्टिकल पढ़ता था। उसका पहनावा भी दाउद की तरह रहता था। वह उसकी तरह गॉगल पहनता था और यहां तक कि वह चलते समय और बात करते वक्त भी दाउद को कॉपी करता था।