फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब डॉक्टर भूले अपना फर्ज तो खुद मरीजों का इलाज करने बैठ गया IAS

Sun, 12 Nov 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मरीजों को देखते डॉ.भंवरलाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल से हालात इस कदर बिगड़ गए है कि अब कुछ गैर-पेशेवर लोगों को मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक वाकया बांसवाड़ा शहर में देखने को मिला जब शहर के एडीएम और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डाॅ. भंवरलाल शहर के हाउसिंग बोर्ड चिकित्सालय में रोगियों को इलाज करते देखे गए। 
विज्ञापन


डाॅ. भंवरलाल एक सर्टिफाइड एमबीबीएस डिग्रीधारी डॉक्टर रह चुके हैं और फिलहाल बांसवाड़ा शहर के एडीएम पद पर कार्यरत है।अपने शहर में बिगड़ रहे हालातों को डॉ. भंवरलाल देख नहीं पाए जिसके बाद उन्होंने विभिन्न चिकित्सालयों में जाकर सेवा देने का फैसला किया। 
विज्ञापन

हड़ताल पर भारी पड़ा सराहनीय कदम

एक अस्पताल में बिना डॉक्टर के खाली पड़ी कुर्सी - फोटो : Amar Ujala
डाॅ. भंवरलाल ने आज सुबह से ही कमान संभालते हुए कई मरीजों का इलाज किया । उनके इस कदम की जिला कलेक्टर भगवतीप्रसाद ने भी सराहना की है। इसके साथ ही बांसवाड़ा एडीएम की अच्छी पहल को स्थानीय जनता भी सराहना कर रही है। पीड़ित मानवता की सेवा को आगे आए  एसडीएम का यह प्रयास सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल पर भारी पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें